युवा कांग्रेस ने जुब्बल में पेपर लीक मामले में किया प्रदर्शन
हिमाचल आजकल
शिमला। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में आए दिन हो रहें नए-नए खुलासों से प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामियां जनता के सामने आ रही हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल में ब्लॉक युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सेंबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक के मामलें के उजागर होने से प्रदेश की जनता का सरकार के ऊपर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने पुलिस पेपर लीक मामलें में सीबीआई जांच करवाना महज लीपा पोती हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। रोहित ठाकुर ने पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सेब पर आयात शुल्क तीन गुणा करने और सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी में लाने की घोषणा की थी जो मोदी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष बीत जाने के बाद जुमला साबित हुई हैं।

उनका कहना है कि भाजपा के उदासीन रवैये के चलते कार्टन के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए और इसके साथ ही बागवानों को पौध संरक्षण केंद्रों में उपदान पर मिलने वाली दवाइयां बन्द की गई। रोहित ठाकुर ने कहा कि हाल ही में जारी एक आंकड़े के अनुसार हिमाचल में हर तीसरा ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं जबकि पंजीत बेरोजगार युवाआें की संख्या बढक़र 14 लाख से अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वितीय वर्ष 2020-21 में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से पैट्रोलियम पदार्थो पर 4.5 लाख करोड़ वसूलें जो कि अकेले ही सभी स्त्रोतों से अर्जित आय का 28 प्रतिशत हिस्सा हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भडारी, ब्लक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पठानिया, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राविन्दर ठाकुर (टीनू), ब्लक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर भी उपस्थित रहें।


| All Rights Reserved | Website By :