हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वायदे व घोषणाएं प्रदेश के लोगों से की थी वह एक भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों,बागवानों व युवाओं से किये गए अपने सभी वायदों को पूरा करना चाहिए।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी किसी प्रदेश के दौरे पर जाते है तो भारत सरकार की आेर से कुछ न कुछ सौगातें देकर जाते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सात साल के इस कार्यकाल में प्रदेश की कोई भी विशेष मदद नही की। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते है पर इस घर की आेर उनकी दृष्टि कम ही रही है। प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तवित दौरे के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस उनके यहां आने पर स्वागत करती है पर वे लोगों को गुमराह कर वापिस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री को प्रदेश की विगड़ती अर्थव्यवस्था पर नजर डालते हुए प्रदेश को किसी विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश करीब 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है और केंद्र से कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। सरकार केवल जांच के नाम पर टाइम पास कर रही है।उन्होंने हैरानी जताई कि पेपर लीक मामलें में उन अभियर्थियों को पकड़ा जा रहा है जिन्होंने पेपर लीक का अंदेशा जताया था।


| All Rights Reserved | Website By :