हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला से मिनी मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) के अंतर्गत एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन सात अलग अलग श्रेणियों के लिए आयोजित की गई जिसमें एसजेवीएन कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा एसजेवीएन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे।
नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), एस$पी$ बंसल, निदेशक (सिविल) व सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत) की उपस्थिति में इस मैराथन रैली को रवाना किया। मैराथन रैली में सभी कर्मचारियों सहित उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह मैराथन रैली छोटा शिमला से आरंभ होकर द मल, चौड़ा मैदान से होते हुए पीटरहफ, शिमला में समाप्त हुई।
इस अवसर पर नंद लाल शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष एसजेवीएन की अब तक की यात्रा में सबसे अच्छा वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष के दौरान एसजेवीएन के पोर्टफोलियो में लगभग चार गुना वृद्घि हुई। बीते वर्ष लगभग 8000 मेगावाट का पोर्टफोलियो था, जो अब लगभग 32000 मेगावाट का है। उन्होंने सभी एसजेवीएनाइट्स द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत की सराहना की । उन्होंने एसजेवीएन प्रबंधन से कर्मचारियों को सभी प्रकार के सहयोग का आश्वाासन दिया तथा एसजेवीएन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।


| All Rights Reserved | Website By :