हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में इस बार समर पर्यटन सीजन के दौरान सैलानियों की आमद बढ़ी है। मैदानी इलाकों में तापमान बढऩे से पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रूख किया है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में जून महीने के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। पिछले एक हफ्ते से सूबे के होटल पर्यटकों से पैक है।
प्रदेश में दो साल बाद समर पर्यटन सीजन को पंख लगे है। गर्मी बढऩे के साथ ही प्रदेश के होटलों में ऑक्यपैंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। जून महीने के लिए अभी सूबे के होटलों में एडवांस बुङ्क्षकग चल रही है। जून महीने में मुबई, गुजरात, कोलकाता व बेंगलूरू से पर्यटक एडवांस बंकिंग कर रहे है। बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां पडऩे के बाद पर्यटक हिमाचल की ओर रूख करेंगे। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में जून महीने के लिए अब 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शिमला समर फेस्टीवल जून के पहले हफ्ते में आयोजित किया जाना है। इस दौरान भी भारी संख्या में सैलानियों के शिमला आने की आसर है। वहीं शिमला के अलावा मनाली, धर्मशाला, चायल, नारकंडा व किन्नौर के पर्यटन स्थलों पर भी सैलानियों की आमद बढऩे लगी है। पिछले दो सालों से कोरोना के चलते पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर से पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि समर पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। जन महीने में अधिक संख्या में पर्यटकों की हिमाचल आने की संभावना है। पर्यटन अभी जनू माह के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग कने लगे है। उनका कहना है कि पिछले दस दिनों से उत्तर भारत से भारी संख्या में पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे है। इसके अलावा अन्य राज्यों से पर्यटक अगले कुछ दिनों में हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचेंगे। पर्यटन फोन पर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी मांग रहे है।


| All Rights Reserved | Website By :