Monday, April 13, 2026

कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया: नीटा डिसूजा

हिमाचल आजकल

शिमला, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा ने सगंठन में महिलाओं की  सशक्त भागीदारी को बहुत ही उपयोगी बताते हुए कहा है   आज समाज को उनकी बहुत ही आवश्कता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़वा दिया है और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया है।आज प्रदेश महिला कांग्रेस की  कार्यकारणी को सम्बोधित करते हुए डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में 2022 के चुनाव जीतने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरना है।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक है,हमारी मंजिल भी एक है।डिसूजा ने कहा कि लड़की हु,लड़ सकती हूं के नारे को हमें मजबूत करना है।डिसूजा ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा सिंह के रूप में कांग्रेस को एक मजबूत और सशक्त नेतृत्व मिला है और इस नेतृत्व को सभी महिलाओं को एकजुटता के साथ मजबूत करना है।उन्होंने एक दूसरे की टांग खींचाई व दोषारोपण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नेतृत्व व नेताओं को बांटने का कोई भी प्रयास नही होना चाहिए।उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उन्हें निभाना होगा।उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन से ऊपर नही है और सगंठन की बैठक में होने वाली चर्चा बाहर नही होनी चाहिए।डिसूजा ने कहा कि सगंठन का मतलब संगठित होकर चलना है।उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों,जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने कार्यो के प्रति समर्पित होने व चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देती है उसके लिये  जी जान से कार्य करना पार्टी के सभी पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है और इससे उन्हें पीछे नही हटना है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में उन्हें सगंठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की सेवा कर कर रही है।उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश की एक बड़ी महिला शक्ति उनके साथ खड़ी है।उन्होंने जैनब चंदेल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस मजबूती से अपना कार्य कर रही है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले है और हम सबको एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि उन्हें पूर्व में वीरभद्र सरकार के किये गए कार्यो को लेकर लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी ऐसे मुद्दे है जिसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर उसे मिटाने में लगी है।देश मे कांग्रेस के बलिदान ओर उनके कार्यो को मिटाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि  देश मे जहां गांधी व नेहरू परिवार के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता इसी तरह प्रदेश में वीरभद्र सिंह के कार्यो को भी कभी भुलाया नही जा सकेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बनेगी ओर इसकी नीव गत चार उप चुनावों में कांग्रेस ने चार ज़ीरो से जीत कर रख दी है।बैठक को प्रदेश मामलों की प्रभारी नीतू वर्मा सूईंन  व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर विद्या नेगी ने भी संबोधित करते हुए  महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों से सगंठन की मजबूती के लिये एकजुटता से काम करने का आह्वान किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles