प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 13 महासचिव व 41 सचिव बनाए गए
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसमें 13 महासचिव व 41 सचिव बनाए गए है। नई कार्यकारिणी में ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव व आदर्श सूद को प्रदेश कांग्रेस को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करमेश जंग, चिरंजी लाल व महेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह बम्बर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, जशवंत छाजटा, बावा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, जयपाल तनेक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनीता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी व धर्मपाल सिंह पठानिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया। जबकि आनंद परमार, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रूपेश कंवल, सुरेश नागटा, तरूण पाठक, दिलदार अली भट्ट, मलेंद्र राजन, अवनित लाम्बा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय सिंह, सुरेंद्र रेटका, विकास कपूर, किशोर वालिया, मनीष शर्मा, रमेश कांटा, विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोद जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, ऊषा मेहता, रिपना कलसायिक, देसराज मोदगिल, संजीव सैनी, शिश राम आजाद, मनीष ठाकुर, विकास चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, रोहत शर्मा, आकाश सैनी, भरतभूशन, राज सिंह ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गीतांजलि भागड़ा व संदीप कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। इसी तरह रमेश चौहान व मनमोहन कटोच को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया। वहीं देवेंद्र बुशहरी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अलावा हरि सिंह को कांग्रेस कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।


| All Rights Reserved | Website By :