Sunday, August 2, 2026

मुख्यमंत्री ने चंबा कशीदाकारी पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को डा. रोहिणी अरोड़ा द्वारा लिखित पुस्तक कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ आर्टिसन्स फॉर द सस्टेनेंस ऑफ ट्रेडिशनल चंबा एंब्रायडरी का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक हस्तशिल्पियों व दस्तकारों के क्षमता निर्माण में सहायक सिद्घ होगी। यह पुस्तक पारंपरिक विषयों, डिजाइनों और रूपांकनों से संबंधित दस्तकारों के लिए संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी होगी। लेखिका डा. रोहिणी अरोड़ा ने पुस्तक के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यह पुस्तक क्षेत्र में प्रचलित कशीदाकारी की दोनों शैलियों के रूपांकनों को दर्शाती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles