हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा
कि नगर निगम शिमला के चुनावों में ऐसे प्रत्याशी उतारे जाने
चाहिए जो जीत की क्षमता रखते है। इन चुनावों में कांग्रेस की
जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश जाएगा। इसलिए इसे किसी भी
प्रकार से हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि
इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है,इसलिए यह चुनाव
पार्टी को जीत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह बात उन्होंने
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम
चुनावों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उनहोंने कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए जिसे जो भी
जि मेदारी सौंपी जाएगी है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से
निभाना होगा। कांग्रेस मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने
कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए कमेटियों का गठन कर उन्हें
जो भी जि मेदारी दी जाती है उसे उन्हें ईमानदारी से पूरा करना
होगा। नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते है या नही,पर
कांग्रेस को मजबूती के साथ इन चुनावों में उतरना है।
विधायक अनिरुद सिंह ने बैठक को स बोधित करते हुए कहा कि नगर
निगम चुनावों में पार्टी की आेर से प्रत्यशी की जो भी सूची जारी
होगी,वह सबके लिएे मान्य होनी चाहिए। चुनाव पार्टी चिन्ह पर
हो या न हो,कांग्रेस को अपने प्रत्यशियों की अधिकृत सूची प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय से जारी करनी चाहिए। इसके बाद अगर कोई
पार्टी का कार्यकर्ता निर्दलीय उ मीदवार के तौर पर इस चुनाव में
उतरता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी
चाहिए। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निगम शिमला के
चुनाव पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह चुनाव प्रदेश में
विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की मजबूती व दिशा का भी मानक
होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में गलतियों की सिख लेते हुए हमें
उन्हें दोहराना नही है।


| All Rights Reserved | Website By :