Sunday, August 2, 2026

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस का शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल आजकल

शिमला। जिला शिमला युवा कांग्रेस ने पुलिस भर्ती में हुए पुलिस भर्ती पेपर लीक में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ्रइस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व डीजीपी संजय कुंडू का पुतला भी फूंका। यह प्रदर्शन जिला युवा कांग्रेस शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर  व शिमला शहरी के अंकुश कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल चौहान और महासचिव अनु मराठा ने शिरकत की।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में राहुल चौहान और अनु मराठा ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाआें के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में हुई पुलिस भर्ती है। पुलिस पेपर लीक घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस पिछले 10  दिनों से क्रमिक अनशन भूख हड़ताल पर बैठी है। इस घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है लेकिन डीजीपी संजय कुंडू अभी तक अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं।  युवा कांग्रेस ने इस मामले में  निष्पक्ष जांच के लिए संजय कुंडू को जल्द से जल्द उनके पद से हटाया जाने की मांग की है। अगर  उनको पद से नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र करेगी इस मौके पर उनके साथ शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा जुब्बल कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर,महेश ठाकुर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर, तुषार स्तान, जिला शिमला एनएसयूआई के अध्यक्ष योगेश ठाकुर, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अमित चौहान,पूनम व मुस्कान चोपड़ा सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles