Monday, August 3, 2026

कांग्रेस सरकार ने किया उबादेश क्षेत्र का विकास : रोहित ठाकुर

चगौंठी खड्ड उठाऊ  पेयजल योजना के लिए 19.20 करोड़ मंजूर

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र का एक समान व संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उबादेश क्षेत्र का विकास  कांग्रेस सरकार ने किया है। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई क्षेत्र के कलबोग पंचायत में शुक्रवार को विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग पर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कलबोग, रामनगर व नगान पंचायत के लिए पेयजल और सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई थी। चगौंठी खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना के लिए 19 करोड़ 20 लाख और कलबोग पंचायत की उठाऊ पेयजल योजना के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा हैं। इसे जल्द ही पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि कलबोग पंचायत में विभिन्न पेयजल योजनाओं में पुरानी पाइपों को बदला गया हैं जिसके लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाई गई थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि उबादेश क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कलबोग लिंक सडक़ को पक्का करने के लिए एएमपी के तहत के 50 लाख व 6 किलोमीटर लंबी मातलू सडक़ के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई हैं जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू होगा।

रोहित ठाकुर ने कहा कि गोहाच विकासनगर नारगण सडक़ को विधायक प्राथमिकता में डालकर 7.30 करोड़ की डीपीआर बनाकर  स्वीकृति के लिए नाबार्ड को भेज दिया गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुइनल कलबोग सडक़ को महत्वपूर्ण विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड में डाला गया जिसकी डीपीआर जल्द ही बनाई जाएगी। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विद्युत योजनाओं को दूर करने के लिए उबादेश क्षेत्र के कलबोग पंचायत के तहत चमैन में 22 केवी विद्युत उप केंद्र स्वीत किया गया था जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कलबोग पंचायत के ओडी, मझैवट व घासनी में बिजली की समस्या को देखते हुए जनता की मांग पर 63 केवी बिजली ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाएं गए हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, पूर्व निदेशक एचपीएमसी व पूर्व जिला परिषद सदस्य लायक राम ओस्टा, बीडीसी जुब्बल-कोटखाई की अध्यक्षा रेखा चौहान, ग्राम पंचायत कलबोग की प्रधान शीला डोगरा, उपप्रधान मोहिंदर राजटा, ग्राम पंचायत रतनाड़ी की प्रधान कुसुम लता, उपप्रधान प्रीतम नेगी बीडीसी सदस्य हरिदत्त व महावीर कालटा, ग्राम पंचायत कलबोग के पूर्व प्रधान जिया लाल धान्टा, चमन लाल राजटा, पूनम डोगरा,ज्ञान चौहान, नरेंद्र डोगरा मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles