Monday, August 3, 2026

युवा कांग्रेस का पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान : प्रतिभा सिंह

 पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस का पार्टी की मजबूती में बहुत बड़ा योगदान है। उनका कहना है कि पेपर लीक मामलें में युवा कांग्रेस का  आंदोलन बहुत ही सराहनीय है। इस आंदोलन में आम लोगों को भी जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश के युवाओ  के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।

वे शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के राज्य पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित  कररही थी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को गति देने के लिये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ  नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय की जाएगी। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ किये जा रहे जन आंदोलनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सगंठन की आेर से जो भी आदेश उन्हें मिलते है उन्हें वह पूरी निष्ठा से पूरा करते है।

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश कांग्रेस  कार्यकारिणी के विस्तार में युवाओ  को स्थान देने पर प्रतिभा सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को भी मौका दिया जाना चाहिए।

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा कि वर्तमान युवा कांग्रेस का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने जिस प्रकार उप चुनावों में अपनी सशक्त भागीदारी निभाई है उसी प्रकार आने वाले चुनावों में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतुल शर्मा, प्रदेश सचिव संदीप कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, सुरजीत भरमौरी, रजनीश मेहता, अखिल अग्रिहोत्री, सुकरान्त भाटिया, अरुणा महाजन, अब्दुल खलीक, अनु कुमारी मराठा, प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन ड. चंदन राणा, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत सेन,जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर, राघव ठाकुर,रविन्द्र ठाकुर,अंकुश कुमार, तरुण ठाकुर,अजित कुमार व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles