इस बार भी भट्ठाकुफर में पार्किंग स्थल ही होगा सेब का कारोबार
हिमाचल आजकल
शिमला। इस सेब सीजन के दौरान भी भट्ठाकुफर फल मंडी में कारोबार नहीं हो पाएगा। बरसात के दौारान भट्ठाकुफर मंडी के ठीक ऊपर पहाड़ी के दरकने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में भट्ठाकुफर में सडक़ के साथ बनी ट्रकों की पार्किंग में ही सेब का कारोबार किया जाएगा। पिछले साल भट्ठाकुफुर फल मंडी बरसात के दौरान पहाड़ी दरकने से बागवानों का सेब तबाह हो गया था। इसकी एवज में शिमला किन्नौर मंडी समिति ने बागवानों को 30 लाख रूपए देने पड़े थे।
भट्ठाकुफर फल मंडी अभी खतरा बना हुआ है। आईआईटी मंडी ने भी अपनी रिपोर्ट में भट्ठाकुफर फल मंडी को खतरनाक बताया है। लिहाजा इस साल भी भट्ठाकुफर फल मंडी के अंदर सेब कारोबार नहीं हो सकेगा। हालांकि पिछले साल ही एपीएमसी ने भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब के कारोबार पर रोक लगा दी थी। सेब का कारोबार मंडी के नजदीक वाहन की पार्किंग में किया गया था। बीते वर्ष भट्ठाकुफर फल मंडी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से बागवानों का सेब को नुकसान हो गया था। बाद में एचीएमसी ने बागवानों को 30 लाख रूपए का भुगतान करना पड़ा था। इस बार एचीमएसी को बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहती है।
भट्ठाकुफर मंडी सेब के कारोबार कर नहीं लेगे रिस्क: नरेश शर्मा
शिमला- किन्नौर मंडी समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा का कहना है कि इस बार भी भट्ठाकुफर फल मंडी में इस सेब का करोबार नहीं किया जाएगा। पार्किग स्थल पर ही सेब का कारोबार होगा। पिछले साल ट्रकों की पार्किंग में सेब के कारोबार के लिए शैड बनाए गए थे। उनका कहना है कि भट्ठाकुफर फल मंडी के ऊपर पहाड़ी से अभी पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। आईआईटी मंडी की रिपोर्ट में भट्ठाकुफर फल मंडी की जगह को खतरनाक बताया गया है।


| All Rights Reserved | Website By :