Monday, August 3, 2026

बूथ स्तर पर सुनी गई पीएम की मन की बात

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात रविवार को पूरे राज्य में उत्साह के साथ सुनी गई। शिमला में कार्यक्रम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाखू में, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बडशह में और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के टूटू में सुना। 31 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रिज रैली से पूर्व शिमला में एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री का सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जहां वे भारत की आम जनता के साथ संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जाती है। भाजपा बूथ स्तर पर मन की बात सुनती है और हमने इसकी निगरानी के लिए एक उचित तंत्र बनाया है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का मूल सिद्धांत है जिसका हमें पालन करना चाहिए।  स्वच्छता को हमारे जीवन की दैनिक गतिविधि बना देना चाहिए। यह गर्व की बात है कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में तेजी से आगे आया है।

उन्होंने कहा कि शिमला में घर-घर कूड़ा उठाने की अद्भुत व्यवस्था है, इससे शिमला को स्वच्छ रहने में मदद मिली है और सभी पेचीदगियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था चलाने के लिए सरकार की सराहना की जानी चाहिए। शिमला को स्वच्छ रखने में जुटे नगर निगम के स्वच्छता कार्यकर्ताओं को हम सलाम करते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया।

 उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रधानमंत्री की रैली का आमंत्रण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और लोग पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं संजौली में भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल ने भी मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के साथ मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल, रूपा शर्मा, जितेंद्र भोटका और बूथ त्रिदेव मौजूद रहे।मान की बात सुनने के बाद सभी नेताओं ने घर-घर निमंत्रण पत्र देकर स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री की रैली में आमंत्रित किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles