Monday, April 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए रिज मैदान पर उमड़ा जनसैलाब

गरीब कल्याण सम्मेलन से देशवासियों को किया संबोधित

हिमाचल आजकल

शिमला। केंद्र सरकार के आइ साल के कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को शिमला पहुंचे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग मंगलवार सुबह से शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पहुंचने लगे। प्रधानमंत्री ने शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम गरीब कल्याण सम्मेलन से देशवासियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री का सीटीओ से लेकर मॉल रोड तक पैदल चलते रहे । इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजद रहे। इस दौरान मॉल  पर लोगोंं ने उन पर फूल भी बरसाए । प्रधानमंत्री ने मॉल रोड पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। सुरक्षा कर्मी वाहन प्रधानमंत्री के साथ चलते रहे।

मंगलवार को शिमला में प्रधारनमंत्री की रैली में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला रैली के लिए भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं खास जोश देखने को मिला। शिमला, सोलन व सिरमौर से लोग गाजेबाजे के साथ  शिमला पहुंचे थे। भाजपा के विधायक अपने समर्थकों के साथ रैली स्थल पहुंचे। शिमला जिला के भाजपा नता व कार्यकर्ता संजौली व ढली में सुबह ही एकत्रित हुए। वहां ससे भारी संख्या में एकसाथ ऊपरी शिमला के भाजपा के समर्थक रैली स्थल तक पहुंचे। वहीं सोलन व सिरमौर से लोगा टुटीकंडी से पैदल रिज मैदान  तक पहुंचे। प्रधानमंत्री की शिमला रैली के लिए प्रदेशभर से महिलाएं भी बड़ी संख्या में शिमला पहुंची थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मॉल रोड पर  सडक़ के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए थे। सुबह करीब 11.10 बजे नरेंद्र मोदी का वाहन स्र्केडल प्वाइंट से गुजरा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारेबाजी भी की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles