Monday, April 13, 2026

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पानी तरह बहाया पैसा : प्रतिभा सिंह

कहा, विधानसभा  चुनाव में भाजपा को नहीं मिलेगा कोई फायदा

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार पर के केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में  सरकारी मशनरी का दुरुपयोग करने और पानी की तरह सरकारी धन खर्च करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया है।  इस कार्यक्रम में सराकरी योजनाओं  के लभ्यार्थीयों की जबरन भीड़ जुटाई गई। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लभ्यार्थीयों सहित  आशा वर्कर,महिला मंडलो  व अन्य लोगों  पर दबाव बना कर उन्हें इस समारोह में बुलाया गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं  का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है ऐसे में उनका राजनीतिक ²ष्टि से उपयोग करना उनको सार्वजनिक करना उनके निजिता के अधिकार का भी हनन है।  सरकारी योजनाओं  का लाभ लेना पात्र लोगों का अधिकार है और यह कोई खैरात नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष  ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश मे बढ़ती महंगाई से प्रभावित लोगों व बेरोजगार युवाओं से भी ऐसा कोई संवाद करना चाहिए, जिससे वह उनकी पीड़ा को समझ व जान सकें। उन्होंने  प्रधानमंत्री के इस आयोजन को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की हताशा व हार का डर को दूर करने का एक असफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को इससे कोई लाभ होने वाला नहीं। केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न हिमाचल प्रदेश में आयोजित करने का कोई औचित्य ही नहीं था। प्रदेश पहले ही 70 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले डूब गया है, एेसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश को इस आर्थिक संकट से उभरने के लिए कोई राहत पैकेज न देना प्रदेश के साथ एक बड़ा अन्याय है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles