Sunday, April 12, 2026

जीत की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी कांग्रेस : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदधाधिकारियो से एकजुट होकर चुनावों में जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है कि उप चुनावों की भांति प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को शानदार जीत हासिल करनी है इसके लिये बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला ,भ्रष्टाचार जैसे ऐसे मुद्दे है जिन्हें लोगों के बीच ले जाना होगा।

वीरवार को पदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उदयपुर में आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर पर आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन आज प्रतिभा सिंह ने कहा सभी को भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना होगा।

कार्यशाला में विभिन्न नेताओं के विचार सुनने के बाद प्रतिभा सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी प्रदेश में जिताऊ उमीदवार  को ही चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई अन्याय न हो,इसका पूरा खयाल रखा जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उदयपुर में आयोजित नव चिंतन शिविर में पारित प्रस्ताबो व निर्णयों के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में आज भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपनी रेलिया करवा रही है।उन्होंने कहा की भाजपा कुछ भी कर ले,कांग्रेस ने उप चुनाव भी जीते है और आगामी विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।

पेपर लीक मामले में पुलिस आरोपियों को मी 4a बचा रही मुकेश अग्निहोत्री

मुकेश ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में जांच की लिप्पा पोथी का आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस का इस मामलें में छपाई प्रेस को दोषी करार देने को कांग्रेस पूरी तरह खरिज करती है।उन्होंने कहा कि पुलिस असली गुनहगारों को बचाने में लगी है।उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर कोई भरोसा नही है।उन्होंने कहा कि अभी तक यह मामला सीबीआई को भी नही दिया गया है। मुकेश ने इस पूरे मामलें में मुख्यमंत्री जिनके पास गृह मंत्रालय भी है नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग की है।

मुकेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे में प्रदेश को किसी भी प्रकार की कोई घोषणा न करने पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में प्रदेश के लोगों के साथ किया कोई भी वादा आज दिन तक पूरा नही किया। इसके लिये मुख्यमंत्री दोषी है क्योंकि उन्होंने उनके समक्ष कोई भी मांग नही रखी।

इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त,गुरकीरत सिंह कोटली व तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर आगे आने व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक में जो भी भावनाएं व्यक्त की गई है उनसे हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles