Monday, January 12, 2026

भाजपा सरकार ने प्रदेश में कर्ज के पिछले सारे रिकर्ड तोड़ दिए : रामलाल ठाकुर

 केंद्र सरकार के जल जीवन  मिशन के पैसे की हो रही बर्बादी

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व विधायक रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रदेश को बुरी तरह कर्ज में डुबो दिया है।  भाजपा सरकार ने प्रदेश में कर्ज के पिछले सारे रिकर्ड तोड़ दिए है। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार के दोनों इंजन पूरी तरह फेल हो गए है। वह मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में  पत्रकार से बात कर हे थे।

उनका कहना था कि कर्ज के नाम पर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार  शाशनकाल के समय प्रदेश पर 35 हजार करोड़ रूपए का कर्ज था जो अब बढक़र 70 हजार करोड़ रूपए से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कर्ज  प्रदेश के विकास कार्यो पर खर्च किया गया था।  भाजपा ने चुनावों के समय प्रदेश को कर्जमुक्त करने की बात कही थी,पर आज प्रदेश पूरी तरह कर्ज में डूब गया है। कांग्रेस विधायक उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस कर्ज को भाजपा की रैलियों और इसके आयोजन पर खर्च कर रही है।

रामलाल ठाकुर ने केंद्र सरकार के जल जीवन  मिशन के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पानी की पाइपें तो बिछा दी पर उसमें जल नही है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस मिशन के तहत ठेकेदारों को पाईप खरीद के लिए करोड़ों अग्रिम दे दिए जबकि पूरी पाईप अभी तक नही आई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन व पार्टी के प्रचार में सडक़ों के किनारे करोड़ो रूपये के प्रचार  पर खर्च किये जा रहें है।

श्री नैनादेवी जी मंदिर ट्रस्ट के पैसे का हो रहा दुरुपयोग

रामलाल ठाकुर ने श्री नैनादेवी जी मंदिर ट्रस्ट के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने  हैरानी जताई कि पिछले पांच साल से इस मंदिर में अधिकारी की नियुक्ति ही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति सरकार इसलिए नहीं कर रही है जिससे ट्रस्ट के पैसे को हजम किा जा सकें। रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निपटने में जयराम सरकार पूरी तरह विफल रही है और अब इसका जाने का समय आ गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles