हिमाचल आजकल
शिमला, हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले एकजुटा दिखाने लगी है।प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता वीरवार को लंच डिप्लोमेसी के बहानेपूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के निवास हॉली लॉज में इक्ट्ठे हुए। हालंाकि मंडी संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंहने अपनी जीत की खुशी में विधायकों व पूर्व विधायकों को लंच पर बुलायाथा। लंबे अरसे बाद वीरभद्र सिंह के निवास पर बड़े नेताओं का जमावड़ादिखने को मिला।प्रदेश कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरूकर दी है। लंच के बहाने कांग्रेस नेताओं ने हॉली लॉज में आगे की रणनीतिपर चर्चा की है। इस लंच डिप्लोमेंसी में प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अगिनहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर , सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हर्षवर्धन चौहान, आशा कुमारी और रामलाल ठाकुर के अलावा कई अन्य वरिष्ठ विधायकों और पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया। उप चुनाव में कांग्रेस ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है।उप चुनाव में कांग्रेस ने मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अलावा जुब्बल कोटखाई, अर्की व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की है। प्रतिभासिंह ने अपनी व कांग्रेस की जीत को लेकर वीरवार को अपने निवास स्थान हॉलीलॉज में लंच दिया। विधायकों व पूर्व विधायकों के लंच में शामिल होने सेएक फिर हॉली लॉज राजनीति का केंद्र बनाता जा रहा है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह अक्कसर विधायकों व पूर्व विधायकों को लंच या डिनर पर हॉली लॉज बुलाते थे। अब प्रतिभा सिंह की जीत के बाद विधायक वपूर्व विधायक हॉली लॉज पहुंचे।
बॉक्स
मंडी सीट जीतना कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि- कौल सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि दप चुनाव में
कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ काम किया है। मंडी लोकसभा सीटजीतना कांग्रेस बड़ी उपलब्ध है। उनका कहना है कि मंडी से चुनाव जीतने केबाद प्रतिभा सिंह ने लंच दिया। इस दौरान सभी पार्टी नेताओं से भी मुलाकात हुई और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की
विदाई तय है।
बॉक्स
कांग्रेस में अहम फैसले लेने की जरूरत- सुक्खू
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा उप चुनावमें कांग्रेस नेताओं की अहम भूमिका रही है। उप चुनाव में कांग्रेस ने चारों सीटें जीती है। जीत की खुशी में हॉली लॉज में लंच रखा गया था।उनका कहना है कि कांग्रेस में अभी कुछ अहम फैसले लेने की जरूरत है। इस दिशा में काम किया जा रहा है।
बॉक्स
कांग्रेस के सभी नेता एकजुट- आशा कुमारी
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने जीत के जश्न मेंविधायकों व पूर्व विधायकों को लंच पर बुलाया था। कांग्रेस के सभी नेताएकजुट है। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमतके साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश के लोग कांग्रेस को समर्थन दे रहे है।





| All Rights Reserved | Website By :