देश के लोगों को जोडऩे के लिए शुरू की जा रही पदयात्रा- नरेश चौहान
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू कर दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से इसकी शुरूआत की है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चौयरमेन नरेश चौहान ने इस बारे में शिमला में एक प्रैस कांफ्रैंस कर जानकारी दी। यह पदयात्रा कन्या कुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक 3500 किमी की दूरी 150 दिनों में तय करेगी। यह यात्रा 12 प्रदेशों और दो केंद्र शासित राज्यों से होकर जाएगी। इनमें तमिलनाडू, केरल, कनार्टक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान, राजस्थान, हरियाणा, उतर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि देश के लोगों को एकजुट करने के लिए यह पदयात्रा कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियां बदतर हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस देश को आजाद करवाया और आज भी कांग्रेस का यह फर्ज है कि वह देश को इन परिस्थितियों से बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार सता का कंद्रीकरण कर रही है। विपक्ष के नेताआें को प्रताडि़ता किया जा रहा है। हालात यह है कि पुलिस से ज्यादा ईडी सक्रिय है। ईडी व अन्य जांच एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ दुरूपयोग किया जा रहा है। सामाजिक तौर पर भी देश को बांटने का मोदी सरकार पूरा प्रयास कर रही है। सता में रहने के लिए देश को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है। देश के आर्थिक हालात भी गंभीर हो गए हैं। देश में आर्थिक विषमताएं बढ़ गई हैं। अमीर और गरीबी की खाई लगातार बढ़ती जा रही है।
कांग्रेस ने सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के ड्राइवर के ड्राइवर भर्ती से संबंधित आडियो वायरल होने की कांग्रेस ने जांच की मांग की है। बिजली बोर्ड में ड्राइवर के 100 पदों के लिए परीक्षा हुई है, इसको लेकर विधायक के ड्राइवर का एक आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा है कि परीक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है। नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार के समय में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इससे पहले सुंदरनगर में ही जेआेए का पेपर लीक हो गया था। पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक किया गया। पेपर के लिए करोड़ों के पैसे का लेन-देन किया गया।


| All Rights Reserved | Website By :