Sunday, April 12, 2026

अदानी लूट रहा, जयराम सरकार मना रही आजादी का अमृत महोत्सव : यशवंत छाजटा

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने  जयराम कहा कि  सेब खरीद के नाम पर बागवानों को लूटा जा रहा है। अदानी कंपनी हर सप्ताह सेब के दामों में कटौती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कंपनी के आगे घुटने टेक दिए हैं। तभी वह कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिखावे के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी की बैठकें हो रही है लेकिन कंपनी उनकी सुन ही नहीं रही। यशवंत छाजटा ने कहा कि इन दिनों सेब सीजन पीक पर है। बागवानों को सेब के नाम ही नहीं मिल रहे हैं। मंडियों में भी बूरा हाल है। खाद, कार्टन व दवाइयों के बढ़े दामों ने बागवानों की पहले ही कमर तोडक़र रखी हुई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सेब का 8 साल पुराना रेट मिल रहा है। हालत ये है कि बागवानों को लागत भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बागवानों के हितों से लगातार खिलवाड़ कर रही है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जो खुद बागवान भी है उन्होंने एक बार भी इस मसले को सुलझाने का प्रयास नहीं किया। वह हमेशा पिछली पंक्ति में खड़े रहकर केवल सरकार का गुणगान करने में लगे रहे।  सरकार की बागवान विरोधी नीतियों ने बागवानों को खून के आंसू रूलाकर रखा हुआ है।  बागवान अब चुनावों में इसका हिसाब चुकता करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles