भाजपा युवा मोर्चा की रैली में प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को छोटी काशी मंडी आएंगे। प्रधानमंत्री मंडी में युवा मोर्चा की महा गर्जना रैली में गरजेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी 17 सितंबर को सुंदरनगर में एक की रैली को संबोधित करेंगे और इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शिमला में एक अधिवक्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनका कहना है कि भाजपा की प्रतिबद्घता राष्ट्र के प्रति है , समर्पण राष्ट्र के प्रति है , भाजपा संगठन का ये चरित्र है की वह राष्ट्र चेतना के लिए जीते हैं और मरते हैं, राष्ट्र सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं। हिमाचल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटूट रिश्ता है, उन्होंने हिमाचल के विकास को सदैव प्राथमिकता दी है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल मोदी जी का दूसरा घर है, एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में पार्टी के लिए सेवा करने का उनको मौका मिला है। यहां से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। नरेंद्र मोदी का मंडी से विशेष लगाव है, बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए एक बार दोबार काशी के कर्मवीर छोटी काशी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मंडी में युवा मोर्चा की रैली में भी भाग लेंगे व युवाओं में जोश भरेंगे। इस रैली में प्रदेशभर के 1.5 लाख युवा हिस्सा लेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :