Sunday, April 12, 2026

पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गारंटी लागू करें फिर हिमाचल की बात करे कांग्रेस : त्रिलोक जमवाल

हिमाचल आजकल

शिमला, कांग्रेस नेता विप्लव ठाकुर की ओर से गारंटी लागू करने की बात पर बीजेपी नेता प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 300 यूनिट बिजली और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने जैसी दो गारंटी लागू करके दिखाए फिर हिमाचल की बात करे। त्रिलोक ने कहा कि कांग्रेस हिमचाल में छत्तीसगढ़ का गोबर मॉडल थोपने की कोशिश कर रही है और देवभूमि हिमाचल की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस के प्रपंचों का चुनावों में जवाब देगी। 

बीजेपी नेता त्रिलोक जम्वाल ने विप्लव ठाकुर से पूछा कि कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष की हर महिला को 1500 रुपये हर महीना देने की बात कही है। इस हिसाब से एक महीने का खर्च 375 करोड़ रुपये और एक साल का खर्च 4 हज़ार 500 करोड़ बतना है। त्रिलोक ने कहा कि कांग्रेस बताए कि इतने पैसे कांग्रेस कहां से लाएगी। क्योंकि आज हिमाचल में केंद्र सरकार करीब 1 हज़ार 500 करोड़ की लागत से एम्स बना रही है। यदि हिमाचल में सरकार के पास इतने पैसे होते तो तत्कालीन वीरभद्र सरकार कम से कम 3 एम्स हिमाचल में एक साल में ही खोल सकती थी। अपने आपको बड़े इकोनॉमिस्ट बताने वाले कांग्रेस के लोगों को इतना सा अर्थशास्त्र समझ नहीं आ रहा। फिर यदि कांग्रेस इसे गारंटी बता रही है तो इस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लागू करे

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles