Sunday, April 12, 2026

भाजपा को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाने में मोर्चों की अहम भूमिका : अविनाश खन्ना

हिमाचल आजकल

 शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ठियोग में भाजपा किसान, महिला व युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक में भाग लिया।  बैठक की अध्यक्षता जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम व विधायक बलबीर वर्मा ने की।  बैठक में अविनाश राय खन्ना ने सभी मोर्चा की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। हर  मोर्चा ने बूथ स्तर पर अपने द्वारा किए गए कार्यों की जमीनी रिपोर्ट दी। इस संगठनात्मक जिले में 706 बूथ हैं और इन बूथों पर सभी मोर्चा ने अपना गठन पूरा कर लिया है।  मोर्चा ने अपनी इकाइयों के आगामी कार्यक्रम के बारे में भी बताया।  उन्होंने कहा कि भाजपा को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने में मोर्चो की अहम भूमिका है।

 मोदी रैली का सारा खर्च भाजयुमो खुद वहन करेगा

युवा मोर्चा ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले बोल्ड र्केपों की तैयारियों और मंडी में 24 सितंबर को होने वाली युवा मोर्चा रैली के लिए अब तक की तैयारियों से अवगत कराया।  उन्होंने  कहा कि  मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री  की रैली का सारा खर्च भाजयुमो वहन करेगा। खन्ना ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में एक मोर्चा की रैली में शामिल होगा। इस रैली में सभी उपस्थित लोगों की आयु 40 वर्ष से कम होगी और रैली में एक लाख से अधिक युवा भाग लेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles