Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 51. 08 करोड़  की 9 विकासात्मक परियोजनाओं  के लोकार्पण व शिलान्यास किए

सुजानपुर में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोहों की कड़ी में शुक्रवार को  हमीरपुर जिले के सुजानपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सुजानपुर बस स्टैंड के सुधार और सुजानपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के लिए 50-50 लाख रुपये का प्रावधान करने तथा सुजानपुर में सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि इन समारोहों को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश के प्रति गौरव, सम्मान तथा स्नेह की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे हिमाचल में 75 कार्यक्रम आयोजित करके इस महत्वपूर्ण अवसर को शानदार ढंग से मना रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इन समारोहों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राज्य के गौरवमयी विकासात्मक, सांस्तिक और राजनीतिक सफर से अवगत करवाना भी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रदेश के दूरदर्शी  नेताओं, डक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों, कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानों और सबसे बढक़र उन सभी लोगों के प्रति सम्मान और तज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश आज देश के अन्य राज्यों के लिए रोल मडल बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गठन के समय केवल चार जिले थे जबकि आज 12 जिले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपये थी जो अब दो लाख रुपये से अधिक हो गई है। राज्य की साक्षरता दर भी प्रतिशत हो गई है जो 1948 में मात्र 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर राज्य का सबसे साक्षर जिला है। उन्होंने कहा कि गठन के समय हिमाचल में केवल 228 किलोमीटर सडक़ें थीं, जबकि आज लगभग 40,000 किलोमीटर सडक़ें राज्य के सबसे दूरस्थ क्षेत्र को भी जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेशवासी अपनी जान खतरे में डालकर जैसे-तैसे नदी-नालों को पार करते थे, लेकिन अब राज्य में 2325 से अधिक पुल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिछे सडक़ों के जाल का सबसे अधिक श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है, जिन्होंने 60,000 करोड़ रुपये की राशि से प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की शुरुआत की थी। हिमाचल में लगभग 50 प्रतिशत सडक़ों का निर्माण इसी योजना के तहत किया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सदैव हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी को कि जब भी समय मिलता था वे एक-दो दिन के लिए मनाली में कुछ पल बिताते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और प्रदेश के लोगों की विकासात्मक आवश्यकताआें के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने प्रदेश के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क को मंजूरी प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पार्क राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल के पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री ने अपने मंडी दौरे के दौरान 10,000 करोड़ रुपये की  परियोजनाओं  को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने ‘गरीब के करीब सरकार’ के ध्येय के साथ समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और शगुन योजना के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है और घरेलू  उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ये जन हितैषी निर्णय कांग्रेस नेताआें को रास नहीं आ रहे हैं लेकिन अब यही नेता प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए दस गारंटी दे रहे हैं।  इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 51.08 करोड़ रुपये की 9 विकास  परियोजनाओं  के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में 12.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन, सुजानपुर के निकट पुंग खड्ड पर 11.39 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, उहल में 1.68 करोड़ रुपये के विश्राम गृह, पशु चिकित्सा अस्पताल सुजानपुर 58 लाख रुपये, पुरली-ज्याणा-कुजाबल्ह मार्ग पर बाकर खड्ड पुल 4.25 करोड़ रुपये और ख्याह-भटेरा-ठकलाना मार्ग पर पुंग खड्ड पर 2.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित  पुल का लोकार्पण किया। जयराम ठाकुर ने उटपुर में 10.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन चबूतरा 3.45 करोड़ रुपये और दाड़ला में 4.67 करोड़ रुपये से बनने वाले हेलीपैड की आधारशिला भी रखी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विगत 75 वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में भारत ने पिछले 8 वर्षों के दौरान विश्व पटल पर अपना पुराना गौरव और उच्च स्थान हासिल किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles