Sunday, April 12, 2026

राजस्थान में लड्डपी वायरस का कहर, कांग्रेस नेता जनता को कर रहे गुमराह : कर्ण नंदा

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस एक बार फिर लंपी वायरस पर नकारात्मक राजनीति कर अपना दोहरा चेहरा जनता के सामने आई है। नंदा के कहा की हिमाचल सहित देश के कई राज्यों में गोवंश में लंपी वायरस फैला है । यह वायरस एक अत्यंत संक्रामक रोग है । इस पर काबू पाने के लिए सरकार और विभाग युद्घ स्तर पर कार्य कर रहा है ।  उन्होंने  कहा कि लंपी वायरस को लेकर सरकार की आेर से 18 अगस्त , 2022 को एक अधिसूचना जारी की गई थी । इस अधिसूचना के अनुसार समस्त जिला के जिलाधीशों को प्राधित अधिकारी घोषित किया गया है । इसके साथ ही पशुओं  के आवागमन पर रोक लगा दी गई है ।अधिसूचना जारी होने से राजस्व विभाग की राहत पुस्तिका के अनुसार मृत पशुओं  के मालिकों को मुआवजा उपलब्ध होगा ।  जबकि 2 सितम्बर , 2022 को सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के नौ जिलों में कुल 44,022 पशु इस रोग से ग्रसित पाए गए । इनमें 1,623 गौवंश की मृत्यु दर्ज की गई है तथा अब तक 14820 पशु ठीक भी हो चुके हैं । प्रभावित क्षेत्रों के आस पास पांच किलोमीटर के दायरे में रोग प्रतिरोधी टीकाकरण किया जा रहा है अब तक 1,21,080 पशुओं  को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । सभी जिलों में रोगी पशुओं  के उपचार के लिए दवाइयां उपलब्ध हैं और वैक्सीन खरीदने के लिए 12 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि जारी कर दी गई है । पशु पालन विभाग के प्रयासों से शीघ्र ही इस रोग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा । कांग्रेस की आेर से की जा रही राजनीति हिमाचलवासियों ने कोविड के समय भी देखा कि कैसे कांग्रेस के नेता लोगों को मदद करने की जगह राजनीति कर रहे थे । अब भी वैसे ही हालात हैं । लंपी वायरस से सबसे ज्यादा मौतें राजस्थान में हुई हैं । वहां के सरकारी आंकड़ों में 45 हजार से ज्यादा पशुओं  की मौत हो चुकी है ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles