हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवकता अल्का लांबा जो मात्र एक माह पहले हिमाचल की प्रभारी नियुक्त हुई है। वो जमीनी हकीकत से अवगत नहीं है। वह न सिखाएं भाजपा को महिला कल्याण एवं उत्थान। उन्होंने अल्का लांबा पर पलटवार करते हुए कहा कि वो हिमाचल एक प्रभारी के नाते आई हैं । पर मुझे उन्हें एक नसीहत देनी है कि वे हिमाचल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। राजनैतिक लाभ लेने के लिए टिप्पणी करने से पहले वह प्रदेश में महिलाआें के लिए चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत अध्ययन करें।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की जयराम सरकार ने आधी आबादी यानि महिलाओं को सबल बनाने के लिए असाधारण कार्य किया है। प्रदेश की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में न सिर्फ घरेलु स्तर पर बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में ं भी महिलाआें के जीवन को आसान बनाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जिनका मुख्य रूप आज प्रदेश की जनता भली भांति अवगत है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को साठ साल की उम्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशनए किराए में 50 फीसदी छूट व महिला सशक्तीकरण योजनाएं शुरू की है। जबकि कंग्रेस ने 70 साल से महिलाओं का सिर्फ शोषण किया है।


| All Rights Reserved | Website By :