कांग्रेस सरकार बागवानों के लिए स्टैंर्ड कार्टन शुरू करने की पहल करेगी
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस नेता व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि आए दिन मंडियों व सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा हैं कि कुछ बागवान सेब की पेटी में अतिरिक्त ट्रे भर कर गलत ट्रेंड शुरू कर रहें हैं। इस तरह की पेटी भरने से बिचौलियों को तो फायदा हो रहा हैं जबकि आम बागवानों के साथ साथ सेब उद्योग को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बागवानी पर लागत मूल्य को कम करने व सेब का विपणन स्टैंर्ड कार्टन के साथ क्रेटों में करने के लिए बागवानों से विचार विमर्श कर लागू करने की पहल की जाएगी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि बागवानी विभाग के सर्वेक्षण में आंकड़ों से कम उत्पादन के बावजूद सेब के दामों में आई भारी गिरावट चिंता का विषय हैं। अब मात्र 25 फीसदी सेब का विपणन रह गया हैं। उनहोंने कहा कि एक आेर जहां सेब पर हर वर्ष लागत बढ़ती जा रही हैं वहीं इसके विपरीत सेब के दामों में लगातार गिरावट हो रहीं हैं। सेब खरीदने वाली निजी कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तथाकथित हाई पावर कमेटी बनाई थी जो पंगु साबित हुई हैं। सरकार की कमेटी मूकदर्शक बनी हुई हैं जबकि निजी कंपनियां आएं दिन सेब के दामों में कटौती कर रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब बहुल क्षेत्रों में और सरकारी व निजी क्षेत्र के सीए स्टोर को स्थापित करने के साथ साथ नियंत्रित भी करें। उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों को छोटे सीए स्टोर लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। रोहित ठाकुर ने कहा कि अगर एपीडा के माध्यम से सीए स्टोर का निर्माण होने दिया होता तो आज बागवान सेब के दाम कम होने व बाजार के सुधरने तक सेब अपने घर द्वार पर ही भंडारण कर सकते थे। रोहित ठाकुर ने बागवानों से पूर्व निर्धारित तरीके से पेटियों में सेब भरने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड को इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में कृषि व बागवानी क्षेत्र में लगातार लागत मूल्य बढ़ता जा रहा हैं।


| All Rights Reserved | Website By :