कांग्रेस प्रदेश के 5 लाख युवाओं को देगी रोजगार
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव व प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कहा कि प्रदेशय कांग्रेस ने हिमाचल में पांच लाख युवाआें को रोजगार देने की गारंटी दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं को धोखा देने को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटी दी है उसके लिए सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट-ऑप फंड स्थापित किया जाएगा। इससे युवाओं को ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। स्टार्ट-अप के लिए युवाओं को फंड के साथ फाइनासिंयल गाइडेंस, टैक्रिकल हेल्प अन्य सहायता भी दी जाएगी। वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कृष्णा अलावरू ने कहा है कि कांग्रेस की सरकारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी रोजगार दिया है। पूर्व मनमोहन सरकार के समय में पूरी दुनिया में बड़ा वित्तीय संकट आया था, लेकिन उन्होंने उस दौर में भी रोजगार दिया गया, अंतराष्ट्रीय बाजार में मंहगा होने पर ही तेल 60-70 रुपए लीटर देकर मंहगाई को कंट्रोल किया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा चीजों के दामों को भी बढऩे नहीं दिया। डा. मनमोहन सरकार ने मनरेगा जैसी बड़ी योजनाएं लाकर करीब 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया।
भाजपा सरकार ने युवाओं से किया धोखा- निगम भंडारी
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं से घोखा किया है। जयराम सरकार ने विभागों में पड़े हजारों खाली पदों को नहीं भरा, वहीं प्रदेश विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों में पिछले दरवाजों से अपने चहेतों की भर्तियां कीं। कई विभागों में खाली पदों को डाइंग कैडर में डाला। उनका कहना है कि केंद्र की डबल इंजन सरकार ने युवाओं का रोजगार छीना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उल्टे रोजगार छीना है। मोदी सरकार ने अग्रिवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।


| All Rights Reserved | Website By :