शिमला सीट पर आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह व सुक्खू के प्रतिष्ठा दाव पर
शिमला सीट के लिए नरेश चौहान, हरीश जनारथा व यशवंत छाजटा ने टिकट के लिए तेज की लॉबिंग
हिमाचल आजकल
शिमला। विधानसभा चुनाव में इस बार शिमला शहरी सीट हॉट सीट बनती जा रही है। शिमला शहरी सीट से कांग्रेस में उम्मीदवारी को लेकर विरोध के स्वर फूटने लगे है। शिमला शहरी सीट से टिकट झटकने के लिए नेताओं ने लॉबिंग तेज कर दी है। कांग्रेस के बड़े नेता भी अपने खास समर्थक को टिकट दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। शिमला शहरी सीट से उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस के अंदर मथापच्ची जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक शिमला शहरी सीट टिकट की दावेदारी कर रहे है। कांग्रेस के इन नेताओं में टिकट के लिए जोर अजमाइश शुरू हो गई है। आनंद शर्मा व सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खासमखास नरेश चौहान शिमला से टिकट की दौड़ में शामिल है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक हरीश जनारथा और यशवंत छाजटा ने भी शिमला शहरी से टिकट के लिए अपनी दवोदारी जताई है। वहींं शिमला के पूर्व विधायक आदर्श सूद भी टिकट के लिए लॉबिंग कर रहे है। लिहाजा इन नेताओं में टिकट को लेकर गोठियां बिठानी शुरू कर दी है। वहीं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन का नाम की भी शिमला सीट से चर्चा चल रही है।
कांग्रेस जुड़े सूत्र बताते है कि आनंद शर्मा शिमला सीट से नरेश चौहान
की पैरवी कर रहे है। इस लिए आनंद शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस के बड़े
नेताओं से भी चर्चा कर दी है। जबकि प्रदेश कांग्रेस का एक बड़ा तपका हरीश
जनारथा को शिमला शहरी सीट से टिकट देने के पक्ष में है। हरीश जनारथा
पिछले दो विधानसभा चुनाव कम अंतर से हारे है। यह भी बताया जा रहा है कि
प्रतिभा सिंह ने शिमला शहरी सीट से यशवंत छाजटा का नाम आगे किया है।
लिहाजा इन तीन नेताओं में टिकट को लेकर कशमकश चल रही है।
बहरहाल , प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिमला सीट से टिकट को लेकर सभी पहलुओं पर नजर रखकर कदम उठा रहे हैं कदम रख रहे है। हालांकि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शिमला सीट को लेकर मंथन होना है। पर शिमला सीट से टिकट के चाहने वाले नेता अब दिल्ली दरबार में भी हाजरी भरने लगे है।


| All Rights Reserved | Website By :