मुख्यमंत्री ने द्रंग के हरडग़लू में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 61.2 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने 17.88 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन पधर, 8.15 करोड़ रुपये लागत के नागरिक चिकित्सालय भवन पधर, 4.73 करोड़ रुपये लागत के राजकीय महाविद्यालय द्रंग में विज्ञान खंड भवन और 4.63 करोड़ रुपये के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन नगवांई का लोकार्पण किया। उन्होंने 61 लाख रुपये लागत के चिकित्सक आवासीय परिसर भवन नगवांई, 1.08 करोड़ रुपये लागत से रिग्गड़ नाले पर पुल, 88 लाख रुपये की लागत से बने सकरयार खड्ड पर बने पुल का लोकार्पण किया।
उन्होंने 87 लाख रुपये लागत से बरोट से मुल्थान के लिए ऊहल नदी पर बने पैदल पुल, 7.97 करोड़ रुपये लागत के न्यूली तुंग सडक़ के द्वितीय चरण, 4.04 करोड़ रुपये लागत के न्यूल बूढ़ा बिंगल साढ़ला त्रयाम्वली सडक़ के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया। उन्होंने 3.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शिल्हभदवानी से कथोग सडक़ के द्वितीय चरण का, 7.05 करोड़ रुपये की लागत से कटिंडी से कशाला सडक़ के उन्नयन तथा 297.12 लाख रुपये लागत से झनड़ से लागधार सडक़ तथा 30 लाख रुपये से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन हरडग़लू का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समारोहों की कड़ी में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के हरडग़लू में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 75 वर्ष की विकास यात्रा में हिमाचल प्रदेश ने प्रगति के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश की इस प्रगति में अलग-अलग नेतृत्व तथा प्रदेश के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इन समारोहों के आयोजन से प्रदेश के लोगों को राज्य के अतीत की पृष्ठभूमि और वर्तमान की उपलब्धियों को जानने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत पौने पांच वर्षों के प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवधि के दौरान राज्य के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक ²ष्टिकोण के साथ प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोराना महामारी के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने के साथ-साथ उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सरकार ने संवेदनशीलता के साथ कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत पौने पांच वर्षों के दौरान द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किए गए हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 5.16 करोड़ रुपये की लागत से पधर से भड़वाहन सडक़, 2.74 करोड़ रुपये की लागत से मासड़ से बनोल सडक़, 4.41 करोड़ रुपये की लागत से से हटौण-मुथल सडक़, 2.97 करोड़ रुपये की लागत से जनेड़-लागधार सडक़ का निर्माण किया गया।
उन्होंने कहा कि 8.50 करोड़ रुपये की लागत से हनोगी-बांधी सडक़, 3 करोड़ रुपये से सिल्ल वधानी-कथोग सडक़, 7.79 करोड़ रुपये से भ्यूली-तुंग सडक़, 1.79 करोड़ रुपये से कथयारी-अंसर सडक़, 1.84 करोड़ रुपये की राहला से शायरी सडक़, 4$94 करोड़ रुपये की भटवाडी-रैंस शाला सडक़ निर्मित की गई।
जय राम ठाकुर ने कहा कि 5.41 करोड़ रुपये की लागत से नागन-उपरली खजरी सडक़, 5.86 करोड़ रुपये की लागत से भटवाड़ी-रैंस सडक़, 2.64 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कन-बड़ीबजगैन सडक़ का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि 3.69 करोड़ रुपये की लागत से नसलोह-धनोग सडक़, 2.22 करोड़ रुपये की लागत से बनोगी-चौहर चेला सडक़, 6.10 करोड़ रुपये की लागत से शेगलडूग-चकनवार पाली सडक़ और 3.15 करोड़ रुपये की लागत से शाहल- संगलेहड़ सडक़ को पक्का किया गया।
उन्होंने कहा कि 14.82 करोड़ रुपये की लागत से कमांद में पुल का निर्माण कार्य और 1.97 करोड़ रुपये की लागत से ऊहल वैली सडक़ पर दो पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 10.72 करोड़ रुपये की लागत से क्लस्टर यूनिवर्सिटी भवन नारला का निर्माण कार्य, 1.75 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहल की विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य, 1.26 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुधार के विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य, 5 करोड़ रुपये की लागत से डिग्री कलेज पनारसा के भवन का निर्माण कार्य और 2.17 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस थाना भवन पधर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।


| All Rights Reserved | Website By :