Sunday, April 12, 2026

हिमाचल से देश के विभिन्न शहरों में भेजी गई 2.45 करोड़ सेब की पेटियां

प्रदेश से हर दिन मंडियों में भेजी जा रही 5 लाख पेटियां

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  सेब सीजन पर अब पूरे जोरों पर चल रहा है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में हिमाचल के सेब की आमद भी बढऩे लगी है। हिमाचल से अब तक करीब 2 करोड़ 45 लाख सेब की पेटियों देश के विभिन्न शहरों में भेजी जा चुकी है।  प्रदेश में सेब सीजन अक्टूबर महीने तक चलना है। फल मंडियों में सेब के दामों में भारी गिरावट आने से बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सूबे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से रॉयल वैरायटी के सेब मंडियों में भेजा जा रहा है। लेकिन पिछले कई दिनों से फल मंडियों सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। इससे बागवानों को करोड़ रूपए  का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हिमाचल से अब तक 2.45 करोड़ सेब की पेटियां अगल अलग शहरों में भेजी गई है। सूबे से हर रोज तकरीबन 5 लाख सेब की पेटियों मंडियों में पहुंच रही है। शिमला जिला के अलावा कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिला में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। 

अहम बात यह है कि फल मंडियों में बागवानों से ज्यादा वजन के पेटी लाने का कहा जा रहा है। लेकिन ज्यादा वजनदार  पेटी के बागवानों को दाम कम दिए जा रहे है। लिहाजा मंडियों में बागवान आढ़तियों व बिचौलियों  की मनमानी के शिकार हो रहे है।  फल मंडियों में  सेब के दामों में 800 से लेकर 1000  की गिरावट आई है। ऐसे में बागवानों को इस बार भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles