Sunday, April 12, 2026

पंजाब सरकार का पैसा खर्च करके हिमाचल में प्रचार कर रहे भगवंत मान : बरिंद्र सिंह ढिल्लों

 आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम, जनता भरोसा न करें

हिमाचल आजकल

शिमला। आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े वादे कर पंजाब में अपनी सरकार तो बना दी।  लेकिन पंजाब में जो हालात हो गए हैं, उससे अब आप के झूठ और फरेब का पर्दाफाश हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का पैसा खर्च करके हिमाचल में चुनाव प्रचार कर रहे है। पंजाब के  मुख्यमंत्री पंजार सरकार के पैसों का दुरूपयोग कर रहे है। यह बात  पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों  ने कांग्रेस मुख्यालय शिमला में पत्रकारों से कही।

उनका कहना था कि  पंजाब में भगवंत मान सरकार बनने के बाद पंजाब के हालत  बदतर हो चले है।  शिक्षा के लिए दिल्ली मडल का प्रचार करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में यह हाल है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में बीते चार माह से बच्चों को किताबें नहीं मिल रहीं।  पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय में शिक्षा के मामले में पंजाब देशभर में एनएएस सर्वे में अव्वल आया था। पंजाब में लगातार शिक्षा का ग्राफ गिरने लगा है।

 बॉक्स

मोहल्ला क्लीनिक में नहीं स्टाफ

बरिंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि भगवंत मान सरकार मोहल्ला क्लीनिक खोलने का बड़े जोरों से प्रचार कर रही हैं। इनकी हालत यह है कि  इनमें ब्लड टेस्ट करने के लिए भी स्टाफ तक नहीं है। यहीं नहीं जब से पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है तब से वहां कानून व्यवस्था खराब हो गई है। सिद्घू मूसेवाला  की हत्या कर दी गई। पंजाब पुलिस ने उनके एक भी कातिल को नहीं पकड़ा, दिल्ली पुलिस ही कातिलों को पकड़ पाई।

बॉक्स

दो माह में प्रचार पर खर्च कर डाले 37 करोड़

पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने दो माह में ही प्रचार करने पर 37 करोड़ रुपए फूंक डाले।  हिमाचल में पंजाब के पैसों से आम आदमी पार्टी प्रचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकारी हैलीकप्टर में आकर हिमाचल के लोगों को झूठी गारंटियां दे रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles