मुख्यमंत्री को बागवानों की कोई चिंता नहीं
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में यूपीए सरकार में 400 रुपए का गैस सिलेंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले भाजपा नेताओं की आज 1100 रुपये में जुबान क्यों बन्द हो गई है। देश में भाजपा नेताओं की इस अंदभक्ति ने लोगों के जीवन में अंधेरा कर दिया है। देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों का ही परिणाम है जो लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश मे कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बाबजूद केंद्र सरकार इसके मूल्यों में कोई कमी नहीं कर रही है। साफ है कि सरकार तेल कंपनियों को लाभ देने के लिए व अपना खजाना भरने के लिए तेल के मूल्यों में कमी नही कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश में सेब बागवानों की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को न तो उन्हें बागवानों की ही कोई चिंता है न किसानों की ही। सरकार से किसानों व बागवानों के लिए कोई आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है,प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी सभाओं में बड़ी बड़ी लोक लुभानी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है।


| All Rights Reserved | Website By :