कांग्रेस ने कर्मचारियों को दी है ओल्ड पैंशन की गारंटी
हिमाचल आजकल
शिमला । हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों की ओल्ड पैंशन बहाल की जाएगी। कांग्रेस ने इसकी कर्मचारियों को गारंटी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के चैयरमेन अमित नंदा ने शिमला में प्रैस कांफ्रैंस में कहा कि कि कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर ही ओपीएस लागू कर दी जाएगी। कांग्रेस ने अपनी सरकारें बनने पर राजस्थान और छतीसगढ़ में पुरानी पैंशन के अपने वादे पूरा किया है, जहां कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन का लाभ मिलने लगा है। अब हिमाचल की बारी है।
उन्होंने कहा कि कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पैंशन वर्ष 2003 में केंद्र में रही तत्कालीन वाजपेयी सरकार के आदेशों के बाद बंद करनी पड़ी थी। केंद्र सरकार ने नई पैंशन स्कीम लागू करने के लिए राज्यों पर दवाब डाला। राज्यों से कहा गया कि अगर नई पैंशन स्कीम लागू न की गई तो उनकी वित्तीय सहायता बंद कर दी जाएगी। इसके चलते हिमाचल को भी इसको लागू करना पडा। यही नहीं पहले कर्मचारियों के लिए एनपीएस फायदेमंद बताई गई, लेकिन जब कर्मचारी रिटायर होने लगे तो इसकी सच्चाई का पता चला। एेसे में कांग्रेस ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस का वादा किया है। नंदा ने कहा कि हिमाचल में एनपीएस के 1,15437 कर्मचारी कार्यरत, 17559 एनपीएस कर्मचारी रिटायर हो गए। जबकि हिमाचल का केंद्र सरकार के पास एनपीएस का 6668 करोड़ जमा है।
आेपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों को किया जा रहा प्रताडि़त: यशपाल तनाइक
कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाइक ने कहा कि हिमाचल में कर्मचारी आेल्ड पैंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत है। मगर जयराम सरकार इसको लेकर अडिय़ल रवैया अपनाए हुए हैं। एनपीएस कर्मियों ने 23 फरवरी को मंडी से आेपीसी बहाली की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू की। इसके बाद मार्च को विधानसभा का घेराव किया था। जबकि बीते 13 अगस्त से शिमला में एनपीएस कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे है। उनका कहना है कि जयराम सरकार जायज मांग कर रहे कर्मचारियों को प्रताडि़त कर रही है। इन कर्मचारियों पर केस बनाए गए जबकि कई कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे है।


| All Rights Reserved | Website By :