Monday, January 12, 2026

हिमाचल से देश के विभिन्न शहरों में भेजी गई 2. 85 करोड़ सेब की पेटियां

राज्य की फलन मंडियों  हर दिन पंहुच रही सेब की 2 लाख पेटियां

 हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  सेब सीजन पर  रफ्तार से चल रहा है।  देश व प्रदेश की फल मंडियों में हिमाचल के सेब की आमद बढ़ी है।  हिमाचल से अब तक करीब 2 करोड़  85 लाख सेब की पेटियों देश के विभिन्न शहरों में भेजी जा चुकी है। प्रदेश में सेब सीजन अक्टूबर महीने तक चलना है। फल मंडियों में सेब के दामों में भारी गिरावट आने से बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सुबे के ऊंचाई  वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अब  अंतिम दौर में चल रहा है।  ऊंचाई वाले क्षेत्रों से रॉयल वैरायटी के सेब मंडियों में भेजा जा रहा है। लेकिन पिछले कई दिनों से फल मंडियों सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। इससे बागवानों को करोड़ रूपए  का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हिमाचल से अब तक 2.85 करोड़ सेब की पेटियां अगल अलग शहरों में भेजी गई है। सूबे से हर रोज तकरीबन 2 लाख सेब की पेटियों मंडियों में पहुंच रही है। शिमला जिला के अलावा कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिला में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। 

अहम बात यह है कि फल मंडियों में बागवानों से ज्यादा वजन के पेटी लाने का दबाव डाला जा रहा है। लेकिन ज्यादा वजनदार  पेटी के बागवानों को दाम कम दिए जा रहे है। लिहाजा मंडियों में बागवान आढ़तियों व बिचौलियों  की मनमानी के शिकार हो रहे है। इस बार  फल मंडियों में  सेब के दामों में प्रति पेटी 700 से लेकर 900 रूपए  की गिरावट आई है। ऐसे में बागवानों को इस बार भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles