Monday, January 12, 2026

जनजातीय  दर्जे की मांग शान्तिपूर्ण आन्दोलन से पूरी हो सकी : राज्यपाल

हाटी विकास मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से मुलाकात की

हिमाचल आजकल

शिमला।  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने  कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय  दर्जे की मांग शान्तिपूर्ण आन्दोलन से पूरी हो सकी है।  यह सभी के साझा प्रयासों और प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री के सहयोग से संभव हो पाया है। राज्यपाल ने उनके गिरी पार क्षेत्र का दौरा करने के निमंत्रण को भी स्वीकार किया। राज्यपाल ने हाटी समुदाय को उनकी मांग के अनुरूप जनजातीय दर्जा प्राप्त करने पर बधाई दी।

हाटी विकास मंच शिमला इकाई के मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा और महासचिव अतर तोमर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने पर बधाई के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिकार लम्बे संघर्ष के बाद मिला है, जिसके लिए पूरा समुदाय आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़  राजनैतिक इच्छाशक्ति से यह निर्णय संभव हो पाया। इस निर्णय से आने वाली पीढिय़ां लाभान्वित होंगी।  हाटी विकास मंच ने राज्यपाल को पारम्परिक डांगरा और शल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच के मुख्य प्रवक्ता डा. रमेश सिंगटा, अध्यक्ष एम आर शर्मा, सचिव सुरेश सिंगटा, उपाध्यक्ष मदन तोमर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles