Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन लिमिटेड ने किया राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन लिमिटेड ने हिन्दी पखवाड़े के दौरान राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन होटल हॉली-डे-होम, शिमला के सभागार में आयोजित किया  इस राजभाषा संगोष्घ्ठी की अध्घ्यक्षता मुख्घ्य अतिथि के रुप में गीता कपूर, निदेशक(कार्मिक) एसजेवीएन ने की। इस अवसर पर नराकास (कार्यालय-2) शिमला के विभागध्घ्यक्षध्प्रतिनिधि तथा एसजेवीएन के अनेक वरिष्घ्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्घ्य  डा. अरूणाकर  पाण्डेय,  यतीन्द्र कुमार कटाारिया,  पूरन चंद टण्डन और डा. विकास दवे अतिथि वक्‍ताओं के रूप में विराजमान रहे।

इस अवसर पर निदेशक(कार्मिक) गीता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि अपने रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज में हम राजभाषा के रुप में हिन्दी से रुबरु होते ही हैं। एसजेवीएन द्वारा अपना काम हिन्घ्दी में करने के लिए प्रेरित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि हिन्दी संबंधी कार्यक्रमों में कर्मचारी बड़े मनोयोग से भाग लेते हैं।

राजभाषा संगोष्घ्ठी के दौरान विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के अतिथि वक्ताआें ने अपने संबोधन में राजभाषा हिन्दी के अनुप्रयोग एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला और हमें अपना कामकाज किस तरह से हिन्दी में करना चाहिए। इस बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत करवाया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles