Sunday, April 12, 2026

केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय की मांग को पूरा किया : नरेंद्र मोदी

मिली जुली सरकारों से देश को होता है नुकसान

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का  उन्हें मलाल है।  हिमाचल  के लोगा  भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। उन्होने कहा कि  दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है।  दुनिया भारत  से जुडऩे के लिए उत्सुक है। कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। पूरे विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। हिमाचल प्रदेश किसान व बागवानों का राज्य है। शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के कारण नरेंद्र मोदी नहीं आ पाए। उन्होंने  दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित किया  हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र  सरकार ने नेशनल हाईवे के लिए सात गुना राशि दी है। प्रदेश में विकास हो रहा है। केंद्रीय बजट में पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने  कहा कि सरकार ने युवाआें के लिए कई नीतियां बनाई हैं। हिमाचल उन प्रदेशों में है जिसने ड्रोन नीति बनाई है। देश की अगवानी करने के लिए जयराम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

नरेंद्र  मोदी ने कहा कि मिली जुली सरकारों से देश को नुकसान होता है। राज्य में विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है। हिमाचल का विकास भाजपा ही कर सकती है। केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है। इस क्षेत्र के लोगों की दशकों से चली आ रही मांग को भाजपा सरकार ने पूरा करके दिखाया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles