Sunday, April 12, 2026

प्रधानमंत्री ने फिर किया निराश, हिमाचल के लिए नहीं की कोई घोषणा : नरेश चौहान

 हिमाचल के लोगों की मांगें केंद्र सरकार से नहीं उठा पा रही जयराम सरकार

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हिमाचल को निराश किया है। कर्ज में डूबे हिमाचल के लिए कोई बड़ी आर्थिक सहायता करने की उम्मीद लोग प्रधानमंत्री से कर रहे थे, लेकिन हर बार की तरह प्रधानमंत्री ने केवल हिमाचल को अपना दूसरा घर बताकर यहां से गहरा नाता होने की बात कर लोगों को निराश किया। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कररहे थे। 

 नरेश चौहान ने जयराम सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यह सरकार हिमाचल के 70 लाख लोगों के लिए केंद्र की मोदी सरकार से  कुछ भी नहीं मांग पा रही। जयराम सरकार इस तरह के आयोजन कर कर्ज में डूबे  सरकारी खजाने पर करोडों का बोझ डाल रही है। सरकार को कर्ज पर व्हाइट पेपर लाकर प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि कर्ज के पैसे को कहां-कहां पर खर्च किया गया।

आठ साल पहले की घोषणाएं भी जमीन पर नहीं उतरी

नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आठ साल पहले हिमाचल  में अपने दौरे के दौरान कई बड़े वादे किए थे लेकिन वे जमीनी स्तर पर नहीं उतरे। नरेद्र मोदी ने केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर सेब पर इंपोर्ट डयूटी 100 फीसदी करने के साथ ही एप्पल कंस्ट्रेट को कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाने का वादा किया था। मगर आज तक कुछ भी नहीं किया। आज विदेशों से सस्ता सेब देश में पहुंच रहा है, जिससे हिमाचल के सेब मार्केट में गिर रहा है। रही सही कसर नरेंद्र मोदी के दोस्त अदानी कर रहे हैं। हिमाचल में सेब के दाम गिराने में अडानी का हाथ होने के बारे में बागवान पूरी तरह से वाकिफ है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles