Monday, January 12, 2026

मुख्यमंत्री एक बीघा योजना महिलाओं के जीवन में लाई खुशहाली

प्रदेश के 17,292 लाभार्थियों ने उठाया योजना का लाभ

हिमाचल आजकल

शिमला। महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है। महिलाओं के विकास के बिना समाज के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं का सामाजिक आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। महिलाएं इन योजनाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ उठा रही है। इन योजनाओं के फलस्वरूप महिला सशक्तिकरण में हिमाचल देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है।

ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोडक़र उनकी आर्थिकी सु²ढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एक बीघा योजना शुरू की गई है।

इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश में मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन का अनुसरण कर ग्रामीणों को किचन गार्डनिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं किचन गार्डन को विकसित कर पोषणयुक्त सब्जियों और फलों का उत्पादन कर खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ उत्पादित उत्पादों को खुले बाजार में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है।

मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के तहत प्रदेश में भूमि सुधार, नर्सरी उत्पादन, फलदार वृक्षारोपण, केंचुआ खाद गड्ढा निर्माण, अजोला पिट निर्माण, सिंचाई और जल संचयन संरचना निर्माण और गौशाला निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

प्रदेश में इस योजना के अन्तर्गत अब तक 17292 लोगों को लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में अब तक इस योजना के तहत 41 करोड़ 87 लाख रुपए व्यय किए जा चुके हैं। बिलासपुर जिला में 309 लोगों को 37$34 लाख रुपए, चम्बा जिला में 355 लोगों को 118$43 लाख रुपए, हमीरपुर जिला में 928 लोगों को 146$37 लाख रुपए, कांगड़ा जिला में 1792 लोगों को 304$10 लाख रुपए, किन्नौर जिला में 41 लोगों को 4$44 लाख रुपये, कुल्लू जिला में 1,123 लोगों को 114$21 लाख रुपए, लाहौल-स्पीति जिला में 5 लोगों को 3$68 लाख रुपए, मण्डी जिला में 3,124 लोगों को 882$44 लाख रुपए, शिमला जिला में 5,856 लोगों को 1452$09 लाख रुपए, सिरमौर जिला में 2,066 लोगों को 830$21 लाख रुपए, सोलन जिला में 1218 लोगों को 181$93 लाख रुपए और ऊना जिला में 475 लोगों को 112$25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles