Sunday, April 12, 2026

हिमाचल से  देश के विभिन्न शहरों में भेजी गई 3. 5 करोड़ सेब की पेटियां

प्रदेश से हर दिन फल मंडियों में भेजी जा रही 1 लाख पेटियां

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  सेब सीजन पर अब आखिर दौर मे चल रहा है। फेस्टीवल सीजन शुरू  से सेब के दामों में   उछाल आया है। हालांकि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते सेब बागवानों को भारी नुकसान उठाना  पड़ा है।  बरसात क ेचलते ग्रामीण  क्षेत्रों के संपर्क मांर्ग बंद होने से  बागवान मंडियों तक अपना उत्पाद नहीं पहुंचा पाए थे।

हिमाचल से अब तक करीब 3 करोड़ 5 लाख सेब की पेटियों देश के विभिन्न शहरों में भेजी जा चुकी है। प्रदेश में सेब सीजन अक्टूबर महीने तक चलना है। जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अलावा किन्नौर, मंडी और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। पिछले दिनों आई भारी बरसात के कारण सेब सीजन की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। हालांकि अब फेस्टीवल सीजन शुरू होते ही सेब के दामों में उछाल आया है। लेकिन भारी बरसात के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है। देश की फल मंडियों में अब रॉयल वैरायटी का सेब की पहुंच रहा है।

 ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवान रॉयल वैरायटी के सेब की अधिक पैदावार करते है। रॉयल से लंबे समय तक कोल्ड स्टोर में रखा जा सकता है। सूबे में अब सीजन आखिर दौर में चल रहा है। देश  व प्रदेश की फल मंडियों में सेब की आमद भी कम हो गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles