Sunday, August 2, 2026

हर्ष महाजन भाजपा में जाने से पहले बताते तो हॉलीलॉज में रखाते विदाई पार्टी : विक्रमादित्य सिंह

 वीरभद्र सिंह ने हर्ष महाजन को कई पदों से नवाजा

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर सियासी बवाल  मचा हुआ है।  प्रदेश कांग्रेस के नेता अब हर्ष महाजन के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने लगे है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर हर्ष महाजन पहले पार्टी छोडऩे की बात बता देते, तो उन्हें हॉलीलाज में विदाई पार्टी दी जाती।  उनकी फूलमालाएं पहना कर उनकी विदाई करते। उन्होंने  कहा कि हर्ष महाजन पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। एेसे में यह भी संभव है कि उन्होंने मानसिक दबाव में भाजपा में जाने का फैसला लिया हो।  हर्ष महाजन के भाजपा ने जाने से कांग्रेस को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात रहे रहे थे

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर सियासी बवाल  मचा हुआ है।  प्रदेश कांग्रेस के नेता अब हर्ष महाजन के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने लगे है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर हर्ष महाजन पहले पार्टी छोडऩे की बात बता देते, तो उन्हें हॉलीलाज में विदाई पार्टी दी जाती।  उनकी फूलमालाएं पहना कर उनकी विदाई करते। उन्होंने  कहा कि हर्ष महाजन पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। एेसे में यह भी संभव है कि उन्होंने मानसिक दबाव में भाजपा में जाने का फैसला लिया हो।  हर्ष महाजन के भाजपा ने जाने से कांग्रेस को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात रहे रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हर्ष महाजन को  पूरा मान सम्मान दिया। स्व. वीरभद्र सिंह ने उन्हें काफी अहम पदों पर बिठाया और उन्हें पूरा सम्मान दिया और अभी भी कार्यकारी अध्यक्ष उन्हें बनाया गया था।

कांग्रेस के पास वरिष्ठ नेताओं की कमी नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अनुभव और नेतृत्व की कमी नहीं है। पार्टी के पास आठ बार के विधायक ठाकुर कौल सिंह, छह बार की विधायक आशा कुमारी व मुकेश अगिनहोत्री जैसे वरिष्ठ नेता है।  उन्होंने कहा कि जिसको जाना है जाएं, किसको आना है उनका कांग्रेस में स्वागत होगा। कांग्रेस छोडऩे  का उनका निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की  दो तिहाई बहुमत के साथ  सरकार बनाएगी।  कांग्रेस के  कार्यकर्ता कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाएंगे।

 विपक्ष दलों को तोडऩे के लिए 500 करोड़ का बजट

विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिशन लोटस के तहत भाजपा ने विपक्षी दलों को तोडऩे के लिए 500 करोड़ रूपए का बजट रखा हुआ है। डरा धमका कर विपक्षी दलों को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि भाजपा जो चाहे हथकंडे आजमा लें। कांग्रेस ईडी, सीबीआई व आयकर विभाग  से डरने वाली नहीं है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles