कांग्रेस आंतिरक सत्ता को बचाने में व्यस्त
हिमाचल आजकल
शिमला। राज्य सभा सासंद व भाजपा वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हृदय में विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का मानाली के प्रीणि में अपना घर है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखते हैं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से है, इससे यह साबित होता है कि हिमाचल का भाजपा में खास स्थान है। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने समाज के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है मुख्यत उन्होंने स्वस्थ्य क्षेत्र की विशेष उपल्बिधयों जिसमें कोविड 19 टीकाकरण में सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर हिमाचल प्रदेश को बधाई दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स बिलासपुर जो 15 सौ करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पूर्ण सुविधाओं सहित जनता को शीर्घ ही सर्मपित किया जाएगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल जैसे छोटे राज्य को 6 मैडिकल कलेज डबल इंजन सरकार की मुख्य देन है। उन्होंने बताया कि 450 करोड़ रूपये की लागत से पीजीआई का सेटेलाईट का सेंटर ऊना में तैयार हो रहा है इसके साथ ही हिमाचल को लेवल वन से लेवल थ्री ट्रोमा सेंटर दिए गए हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कोविड काल में भी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को काफी मजबूत किया है जहां प्रदेश में पहले 32 वेंटिलेटर हुआ करते थे वहां आज 1 हजार से ज्यादा वेंटिलेटर और 5 हजार से ज्यादा आक्सीजन कन्सनट्रेटर है। जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय केवल 2 ऑक्सीजन प्लांट हुआ करते थे। उनका कहना था कि 1 हजार 190 करोड़ कि लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क कि प्रदेश की जनता को बधाई दी, जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार ने एेड के तौर पर प्रदेश को 1 हजार करोड़ रूपये आवंटित किए जाएंगे यानि हिमाचल प्रदेश सरकार को केवल 190 करोड़ रूपये ही खर्च करने पड़ेंगे। बल्क ड्रग पार्क के पूर्ण होने पर प्रदेश के 30 हजार युवाआें को रोजगार प्राप्त होगा साथ ही करीब 50 हजार करोड़ रूपये का निवेश प्रदेश में आएगा।


| All Rights Reserved | Website By :