Sunday, April 12, 2026

जेबीटी शिक्षकों के खाली पदों को  जल्द भरें सरकार : मोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला।  जेबीटी डीएलएड छात्र अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि जेबीटी पोस्ट कोड 721 की नियुक्तियां शीघ्र की जाए।  संघ ने  मांग की है कि प्रदेश सरकार बैच वाइज भर्तियां की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करें। जेबीटी डीएलएड छात्र अध्यापक संघ  के प्रदेश अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल  में जेबीटी 4500 रिक्त पद हैं। प्रदेश में  बहुत सारे  ऐसे स्कूल है जहां पर एक अध्यापक 50 बच्चों को पढ़ा रहे हैं और कई स्कूल  ऐसे है जहां पर एक भी अध्यापक नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  स्कूलों का संचालन कर रहे हैं जिससे  सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। ऐसे में अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को निजी  स्कूलों में दाखिल करना शुरू कर दिया है । उन्होंने सरकार से मांग की है कि  प्रदेश सरकार स्कूलों में  शीघ्र रिक्त चले पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू करें ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles