Sunday, April 12, 2026

सुरेश कश्यप ने शिमला में किया भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन

हिमाचल आजकल

 शिमला।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शनिवार को शिमला के  होटल विलो बैंक में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया विभाग के प्रमुख मोहिंदर धर्मानी, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, मीडिया विभाग के प्रमुख मोहिंदर धर्मानी, मोहित सूद और रमा ठाकुर मौजूद थे।  सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा हिमाचल में होने वाले आगामी आम चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस तो पहले ही हार मान चुकी है। उन्होंने मीडिया विभाग को मीडिया के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए भी बधाई दी। मीडिया टीम के सदस्य मीडिया के बेहतर समन्वय के लिए जल्द ही जिला कार्यालयों का दौरा करेंगे। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी एजेंडा नकारात्मक है और वह विभिन्न मुद्दों पर केवल आम जनता को गुमराह कर रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles