भाजपा कोई भी हथकंडा अपना ले, उसकी चुनावों मे हार तय
हिमाचल आजकल
शिमला । हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस विधायकों पर भाजपा में शामिल करने के लिए दवाब डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खूद कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोडक़र भाजपा में आने के लिए दवाब डाल रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह ने बीते दिनों मीडिया के सामने आकर इसका खुलासा किया था। यही नहीं कांग्रेस के कई अन्य विधायकों को भी भाजपा में शामिल करने के लिए प्रलोभन के साथ साथ जांच एंजेसियों का डर दिखाया जा रहा है। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात रह थे।
उनका कहना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के नेता कांग्रेस के विधायकों व नेताओं को डराने धमकाने में लगे है। ईडी और आयकर विभाग का दुरूपयोग किया जा रहा है। भाजपा अब धन बल के प्रयोग करने में उतर आई है। नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं और पार्टी ने जो सर्वे करवाया है, उनमें साफ है कि जयराम सरकार चुनावों में हार रही है। इसके चलते भाजपा के बड़े नेता और खूद मुंख्यमत्री कांग्रेस विधायकों को तोडऩे के लिए भारी दवाब बना रहे हैं। लेकिन कांग्रेस विधायक इसके डरने वाली नहीं। कई राज्यों में केंद्र की मोदी सरकार ने विधायकों की खरीद फरोक्त प्रलोभन और डर दिखाकर की है। लेकिन हिमाचल में ऐसा होने वाला नहीं।
जनता का पैसा भाजपा के चुनावी प्रचार पर बहा रही सरकार
नरेश चौहान कहा कि हिमाचल की स्थापना के 75 साल के कार्यक्रमों के नाम पर जयराम सरकार चुनावी रैलियां और कार्यक्रम कर रही हैं। प्रदेश में 60-70 करोड़ रुपए इन कार्यक्रमों पर खर्च किए जा रहे हैं। जनता के इस पैसे को उसके विकास पर खर्च करने की बजाए भाजपा अपनी चुनावी प्रचार में खर्च कर इसका दुरूपयोग कर रही है।
हंसराज का आचारण आपतिजनक, सरकार करे जांच
कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के वायरल हो रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष का आचारण संवैंधानिक पद के अनुरूप नहीं है। एक प्रिंसिपल के साथ जिस तरह का दुर्वयवहार किया गया और जिस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल हंसराज ने किया, वह निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करें। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए। यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी वे इस तरह का आचरण कर चुके हैं।


| All Rights Reserved | Website By :