Sunday, April 12, 2026

जयराम ठाकुर ने दिया प्रदेश को सामाजिक विकास का मॉडल : मीनाक्षी लेखी

 स्वास्थ्य क्षेत्र में जयराम सरकार ने किया शानदार काम

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा की राष्टीय प्रवक्ता व  सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रधानमत्री नरेंन्द्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। डबल इंजन की सरकार में हिमाचल  ने न सिर्फ तेज गति से विकास किया है बल्कि हर स्तर पर सामाजिक बदलाव भी तय किए हैं। उन्होंने  कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार की तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि जयराम सरकार ने कोरोना काल में प्रदेश के हर व्यक्ति के हित में बेहतरीन काम किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जो बदलाव हिमाचल प्रदेश में डहल इंजन की सरकार में हुए हैं वो अन्य सरकारों के लिए उदाहरण हैं। यह बात उन्होंने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से कही।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के  प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चल हिमाचल प्रदेश को आगे बड़ा रहे हैं। आयुषमान भारत और हिमकेयर योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को इसका लाभ हुआ हैं।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश को सामाजिक सुरक्षा मडल प्रदान किया है। जयराम सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू करके प्रदेश के बजुर्गों को सम्मान देने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को  मजबूत करने का बेतहरीन कार्य किया है। हर घर को नल से जल योजना के तहत  प्रदेश के हर घर को शुद्घ जल पहुंचाने का कार्य किया है। इससे स्पष्ट होता है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के सामाजिक मुद्दों के प्रति कितनी संवेदनशील है। महिला सुरक्षा व महिला उत्थान में भाजपा ने न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार कार्य किया है।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा एकमात्र दल है जिसने महिलाओं की 33 प्रतिशत भूमिका को संगठन में अनिवार्य किया है। महिला सम्मान के प्रति भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले बहुत प्रखर दिखता है। यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत लैंगिग समानता को बढ़ावा दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश की 1 लाख 7 हजार 823 बेटियों को लाभ मिला है और प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 32. 94 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। जयराम सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने का काम किया है। इन समूहों ने महिला सशक्तीकरण और स्व रोजगार को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2020-21 तक 5 हजार 247 स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में यह केवल 2 हजार 934 थे। नारी को नमन योजना के तहत महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में आधा किराया निर्धारित किया है, जिसका लाभ प्रदेश की करीब 1 लाख 25 हजार महिलाएं प्रतिदिन लेती हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles