नग्गर में तहसील और जल शक्ति उपमंडल तथा कराड़सू में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हरिपुर में विधानसभा क्षेत्र मनाली के लिए करीब 202. 14 करोड़ रुपए की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसके बाद हरिपुर में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में शामिल करवाने में प्रत्येक हिमाचली का योगदान रहा है। प्रदेशवासियों की मेहनत और ईमानदारी के कारण आज हिमाचल इस मुकाम पर खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे 75 कार्यक्रमों का उद्देश्य हिमाचल के विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना और प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवमयी सफर से आम लोगों को अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में हर कर्मचारी, मजदूर, किसान, तकनीशियन, डक्टर, शिक्षक और उद्यमियों सहित सभी लोगों का योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने नग्गर में तहसील और जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोलने, डिग्री कलेज हरिपुर में सभागार के निर्माण तथा कराड़सू में नया पटवार वृत्त बनाने की घोषणा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि लंबे समय तक कोविड महामारी का सामना करने के बाद पूरी दुनिया अभी इस संकट से उबर रही है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट के इस दौर में सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करते हुए सही समय पर सही निर्णय लिए और वैज्ञानिकों को स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया और अभी तक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की 220 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पूर्व राज्य के गठन के समय केवल चार जिले थे, जबकि आज 12 जिले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की साक्षरता दर 4$8 प्रतिशत थी जो अब बढक़र 83 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में केवल 228 किलोमीटर सडक़ें थीं, जबकि आज लगभग 40 हजार किलोमीटर सडक़ें प्रदेश के कोने-कोने को जोड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका बड़ा श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना आरंभ की थी औैर हिमाचल प्रदेश में लगभग 20,000 किलोमीटर सडक़ों का निर्माण इसी योजना के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पचौहलेहा-नेरी-कैथी कुकड़ी सडक़ पर गलैन नाला के ऊपर 1.58 करोड़ रुपये से निर्मित 30.48 मीटर लम्बे पुल, मनालसू पुल से पलचान सडक़ पर शनाग नाले पर 2.09 करोड़ रुपये से 33$50 मीटर लम्बे स्पैन पुल, 19.71 करोड़ रुपये से राइसन-शिरड़-शैलिहर सडक़ के सुधारीकरण एवं उन्नयन, पतलीकूहल में 7.35 करोड़ रुपये से निर्मित 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नागरिक अस्पताल मनाली के लिए 4 करोड़ रुपये से निर्मित अतिरिक्त आवासीय भवन, मनाली शहर के लिए 15.04 करोड़ रुपये से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन, मनाली तहसील कें पनगां गांव के समूह के लिए 7.54 करोड़ रुपये से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन, 1$06 करोड़ रुपये से नेचर पार्क गुलाबा का लोकार्पण किया।
उन्होंने 3.98 करोड़ रुपये से निर्मित किसान भवन मनाली, मनाली में उप सब्जी मंडी चौरीबिहाल में 1.08 करोड़ रुपये से ग्रेडिंग पैकिंग हाउस तथा पोटेटो ग्रेडिंग मशीन, मनाली में उप सब्जी मंडी चौरीबिहाल में 1.20 करोड़ रुपये से कंक्रीट इंटरलकिंग पेवर ब्लक, सब्जी मंडी बंदरोल में 12.32 करोड़ रुपये के खण्ड 1 व 2, पतलीकूहल में 30 लाख रुपये से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन और मनाली में 57.65 करोड़ रुपये से 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल मनाली व कर्मचारी आवास का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी बंदरोल के समीप ब्यास नदी पर 8 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 70 मीटर स्पैन पुल, कटराईं में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 4.20 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रायसन, आईबैक्स चौक मनाली में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 17.85 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, मनाली के चौरीबिहाल में उप सब्जी मंडी में 3.95 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले कन्वेनशन सेंटर, पतलीकूहल में 9.25 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उप सब्जी मंडी, 19 करोड़ रुपये से बस पार्किंग यार्ड मनाली का जीर्णोद्घार व सुधारीकरण और कलाथ में 4$99 करोड़ रुपये से मानसिक मंदता ग्रस्त महिलाआें के लिए आवास (होम फर एडल्ट एमआर फीमेल) का शिलान्यास किया।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के लिए 202 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों के दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जगतसुख में संस्त कलेज स्थापित किया गया है, जो संस्त विषय में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुविधा प्रदान करने में मदद्गार साबित होगा।


| All Rights Reserved | Website By :