Sunday, April 12, 2026

सोलन में 14 अक्टूबर को चुनावी हुंकार भरेगी प्रियंका गांधी

हिमाचल आजकल

शिमला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर को सोलन के ठौड़ो मैदान में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों,कार्यकारिणी के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक,जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व इसके सभी पदाधिकारियों, अग्रणी सगंठनों के प्रमुख व उनके  पदाधिकारियों को इस जनसभा मे उपस्थित होने को कहा है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सोलन से प्रदेश विधानसभा चुनावों का शखानंद करेगी उसके बाद प्रदेशभर में कांग्रेस विधिवत तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर देगी।

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में एक सर्कुलर जारी करते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों सहित सभी नेताओं विधायको,पूर्व विधायको,जिला प्रमुखों,ब्लॉक प्रमुखों के अपने अपने जिला व ब्लॉक कार्यकारणी के सदस्यों सहित अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों,सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,इंटक के सभी सदस्यों व कार्यकारणी के सदस्यों, विभागों के सभी पदाधिकारियों  को प्रियंका गांधी की इस जनसभा में अपने सभी कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित होने को कहा है।

किमटा ने प्रियंका गांधी की जनसभा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह जनसभा प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इस जनसभा में शामिल होकर पार्टी की एकता को मजबूत करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles