Saturday, April 11, 2026

एसजेवीएन थर्मल ने पीएफसी व आरईसी के साथ ऋण करार हस्ताक्षरित किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएरन के  अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नन्दम लाल शर्मा  व  रविंदर सिंह ढिल्लों, अध्य1क्ष एवं प्रबंध निदेशक, पीएफसी की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित एक समारोह में एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल), पीएफसी और आरईसी के मध्य  बिहार के बक्सर जिले के चौसा में अवस्थित 1320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना के ऋण घटक के वित्तपोषण के लिए 8520. 92 करोड़ रुपए का ऋण करार किया गया। इस अवसर पर एसजेवीएन लिमिटेड की  गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक),  ए$के$ सिंह, निदेशक (वित्त) और  सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), आरईसी के  अजय चौधरी, निदेशक (वित्त),  विजय कुमार सिंह, निदेशक (तक$),  पीएफसी की  परमिंदर चोपड़ा, निदेशक (वित्त),  राजीव रंजन झा, निदेशक (कार्मिक),  मनोज शर्मा, निदेशक (सिविल)  एसटीपीएल के  मनोज कुमार, सीईआे व  मनोज कुमार, सीएफआे भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा राष्ट्र के समग्र विकास के लिए विद्युत की आवश्यकता और इस संबंध में एसजेवीएन के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2016.5 मेगावाट की स्थापित क्षमता और वर्ष 2040 तक अपने पोर्टफोलियो में 50000 मेगावाट जोडऩे की महत्वाकांक्षा के साथ, एसजेवीएन देश में एक प्रमुख विद्युत कंपनी के रूप में उभरा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles